ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान

बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में बाइक लौटाने में देरी को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय डीजन कुमार सिंह की हत्या कर दी गई। सालमारी थाना क्षेत्र के कमलाबाड़ी में हुई इस घटना में आरोप है कि 19 वर्षीय बासु कुमार ने पेचकस से उनके गले पर वार...

बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार के सालमारी थाना क्षेत्र में बाइक लौटाने में हुई देरी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया. आरोप है कि 19 वर्षीय युवक ने 30 वर्षीय डीजन कुमार सिंह के गले पर पेचकस से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना कमलाबाड़ी वार्ड संख्या-8 की है. वारदात के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बासु कुमार को गिरफ्तार कर लिया.


मृतक की पहचान कमलाबाड़ी निवासी हथीराम सिंह के 30 वर्षीय पुत्र डीजन कुमार सिंह के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही सालमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


परिजनों के अनुसार, डीजन कुमार सिंह आरोपी के पिता ओम प्रकाश सिंह के साथ किसी जरूरी काम से उनकी बाइक लेकर बाहर गए थे. काम में समय लगने के कारण बाइक लेकर लौटने में कुछ घंटे की देरी हो गई. इसी बात को लेकर ओम प्रकाश सिंह के 19 वर्षीय पुत्र बासु कुमार नाराज हो गया.


आरोप है कि डीजन के वापस लौटने के बाद बासु कुमार ने बाइक की चाबी और गाड़ी देने की बात कहकर उन्हें अपने पास बुलाया. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया.


परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान बासु कुमार ने अपने पास रखे पेचकस से डीजन कुमार सिंह के गले पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद डीजन जमीन पर गिर पड़े और उनकी हालत बिगड़ गई.


घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई. घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है.


घटना की सूचना मिलने के बाद सालमारी थानाध्यक्ष जूली कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बासु कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला बाइक लौटाने में हुई देरी को लेकर उपजे आपसी विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.


पुलिस घटना में इस्तेमाल किए गए पेचकस की बरामदगी के साथ-साथ मामले की पूरी जांच कर रही है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.