ब्रेकिंग
बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला

बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव

Bihar Crime News: बिहार के सिवान जिले के महाराजगंज में एक ही पोखरे से पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहले सुगंधा देवी का शव मिला था और अब लापता पति विशाल कुमार साह का शव भी उसी पोखरे से बरामद हुआ है। दोनों की संदिग्ध मौत के पीछे

बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: सिवान के महाराजगंज में एक ही पोखरे से दो दिनों के अंतराल में पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पहले 19 अक्टूबर की शाम इसी पोखरे से सुगंधा देवी का शव बरामद हुआ था. इसके बाद से लापता चल रहे उनके पति विशाल कुमार साह का शव बुधवार सुबह उसी पोखरे से बरामद किया गया. पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र की पोखरा पंचायत के अफराद के समीप स्थित पोखरे का है. बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों को पोखरे में एक शव दिखाई दिया, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान विशाल कुमार साह के रूप में की.


इससे पहले 19 अक्टूबर की शाम इसी पोखरे में सुगंधा देवी का शव मिला था. शव मिलने की सूचना पर प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, बीडीओ बिंदु कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था.


पत्नी का शव मिलने के बाद से पति था लापता

सुगंधा देवी का शव मिलने के बाद से उनके पति विशाल कुमार साह का कोई पता नहीं चल रहा था. इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की. स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से पोखरे में खोजबीन कराई गई, लेकिन शुरुआत में विशाल का पता नहीं चल सका.


तलाशी अभियान में स्थानीय गोताखोरों के बाद एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया. एसडीआरएफ की टीम ने पोखरे में काफी देर तक अभियान चलाकर लापता विशाल की तलाश की. इसी दौरान बुधवार सुबह पोखरे से उनका शव बरामद कर लिया गया.


दो दिनों के अंतराल में पति-पत्नी के शव एक ही पोखरे से मिलने के बाद मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. हालांकि, विवाद का दोनों की मौत से क्या संबंध है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.


पुलिस ने दोनों मौतों को लेकर अलग-अलग पहलुओं से जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है.


विशाल कुमार साह का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा.


महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. फिलहाल दोनों की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी.