ब्रेकिंग
नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत

दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR

Bihar News: बिहार के सिवान में दुर्गा पूजा के दौरान निर्धारित समय के बाद डीजे बजाने और अश्लील गानों पर नृत्य कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सकरा बाजार में हुए कार्यक्रम को लेकर पूजा समिति के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष समेत....

दुर्गा पूजा में अश्लील गानों पर डांस से मचा बवाल, समिति अध्यक्ष समेत 13 पर FIR
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: सिवान के सकरा बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान निर्धारित समय सीमा के बाद डीजे बजाने और अश्लील गानों पर नर्तकी से नृत्य कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. जीबी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष समेत 13 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके अलावा करीब 50 अज्ञात लोगों को भी मामले में आरोपित बनाया गया है.


पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे सकरा बाजार में दुर्गा पूजा के अवसर पर कार्यक्रम चल रहा था. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्यक्रम में ध्वनि विस्तारक यंत्र से डीजे बजाया जा रहा था. इसी दौरान अश्लील गानों पर नर्तकी से डांस कराया जा रहा था.


कार्यक्रम देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी. पुलिस का कहना है कि देर रात तक डीजे बजाने और कार्यक्रम जारी रहने से विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी. किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए मामले में कार्रवाई की गई.


समिति के पदाधिकारियों समेत 13 नामजद

इस मामले में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव, महामंत्री धनंजय कुमार और कोषाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव समेत कुल 13 लोगों को नामजद किया गया है. इसके अलावा उत्तम साउंड के संचालक उत्तम कुमार और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है.


थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूजा कार्यक्रम के दौरान निर्धारित समय सीमा के बाद भी डीजे बजाया जा रहा था. पुलिस ने अश्लील गानों पर नर्तकी से नृत्य कराने और नियमों का उल्लंघन करने के मामले को गंभीरता से लिया है.


पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नामजद और अज्ञात आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी.


त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आयोजकों और आम लोगों से प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है.