ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

बिहार में एक और घूसखोर सीओ को निगरानी ने दबोचा, दाखिल खारिज के लिए ले रहे थे रिश्वत

JEHANABAD : बिहार में दाखिल खारिज को लेकर चल रहा वसूली का खेल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर जहानाबाद जिले से सामने आई है, जिसमें निगरानी की टीम ने आज सुबह सवेरे का को अंच

बिहार में एक और घूसखोर सीओ को निगरानी ने दबोचा, दाखिल खारिज के लिए ले रहे थे रिश्वत
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में दाखिल खारिज को लेकर चल रहा वसूली का खेल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर जहानाबाद जिले से सामने आई है, जिसमें निगरानी की टीम ने आज सुबह सवेरे का को अंचल अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. काको के सीओ दिनेश प्रसाद को निगरानी की टीम ने आज जहानाबाद स्थित गांधी नगर मोहल्ले में सुबह सवेरे एक लाख रुपए घूस की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया है.




दिनेश प्रसाद जहानाबाद जिले के काको अंचल अधिकारी हैं, जिन्हें पटना निगरानी विभाग की टीम ने जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में सुबह सुबह एक लाख रूपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.




बता दें कि काको सीओ दिनेश प्रसाद जमीन की दाखिल खारिज के नाम पर एक लाख घूस की रकम ले रहे थे. इस मामले में शिकायतकर्ता ओएना गांव के रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि मेरा एक बीघा जमीन का दाखिल खारिज करने के एवज में वह हमसे एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर पिछले वह कई महीनों से हमें दौड़ा रहे थे, इन बातों से परेशान होकर हमने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी और तब यह जाकर बड़ी कार्रवाई हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता