ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

बिहार: प्रोपर्टी डीलर से पांच लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक प्रोपर्टी डीलर से दिनदहाड़े पांच लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर को गोली मार दी और म

बिहार: प्रोपर्टी डीलर से पांच लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक प्रोपर्टी डीलर से दिनदहाड़े पांच लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के सिरसिया और आजाद चौक के बीच की है। 


घायल प्रोपर्टी डीलर की पहचान कुमारबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बकुचिया निवासी राजन तिवारी के बेटे आदित्य तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य तिवारी अपने बुलेट पर सवार होकर पांच लाख रुपए लेकर अपने घर से योगापट्टी थाना क्षेत्र के महावीरपुर चमैनिया किसी व्यक्ति को देने हेतु जा रहे थे। 


जैसे ही वह सिरसिया और आजाद चौक के बीच पहुंचे, बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके पैर में गोली मारकर पांच लाख रुपए एवं मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस की टीम ने घायल युवक को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार