ब्रेकिंग
Bihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायतBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत

बिहार में बाइकर्स गिरोह का तांडव: दिनदहाड़े शख्स से लूटपाट की कोशिश, बदमाशों ने युवक को सड़क पर घसीटा; नहीं लूट सके कैश

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गिरोह का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को एक ग्राम कचहरी सचिव से 1.72 लाख रुपए छीनने की कोशिश की लेकिन वे सफल नह

बिहार में बाइकर्स गिरोह का तांडव: दिनदहाड़े शख्स से लूटपाट की कोशिश, बदमाशों ने युवक को सड़क पर घसीटा; नहीं लूट सके कैश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गिरोह का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को एक ग्राम कचहरी सचिव से 1.72 लाख रुपए छीनने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बाइक सवार बदमाशो ने पीड़ित ग्राम कचहरी सचिव को करीब 50 मीटर तक सड़क पर बाइक से घसीटा लेकिन उन्होंने रुपयों से भरा बैग हाथ से नहीं छोड़ा। आसपास के लोगों के जमा होने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबग चौक स्तिथ सेंट्रल बैंक के पास की है।


बताया जा रहा है कि मड़वन प्रखंड के भटौना पंचायत में ग्राम कचहरी सचिव अनिल कुमार रेलवे से रिटायर्ड अपने पिता का पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंचे थे। रुपए निकालने के बाद वे फल खरीदने के लिए पहुंचे। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। हालांकि, वे अपने रुपए बचाने में सफल रहे। घटना के बाद उन्होंने डायल 112 और काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ित से घटना के संबंध में जानकारी ली है। 


पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि बदमाशों की उम्र करीब 30 से 40 के अंदर होगी। एक ने हेलमेट पहना था जबकि दूसरे ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता