ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पिस्टल दिखाकर CSP संचालक लूट लिए 8 लाख, विरोध करने पर दाग दी गोली

MOTIHARI: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां अपराधियो

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पिस्टल दिखाकर CSP संचालक लूट लिए 8 लाख, विरोध करने पर दाग दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आया है, जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, फिनो बैंक का सीएसपी संचालक अजय कुमार फ़्लिपकार्ट ऑफिस से 8 लाख रुपए बाइक के डिक्की में रख कर अपने बैंक में जमा करने जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने अजय कुमार पर हमला बोल दिया और गोली चला दी। पेट में गोली लगने के बाद सीएसपी संचालक नीचे गिर गया और बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।


बाइक की डिक्की में 8 लाख रुपए रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सीएसपी संचालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे सदर एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।