ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : दो ट्रकों की टक्कर में ड्राइवर और खलासी की जलकर हुई मौत

KAIMUR : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के घटाव आरओबी के पास से NH 19 पर दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक के चालक और खलासी की केबिन में ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मि

बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : दो ट्रकों की टक्कर में ड्राइवर और खलासी की जलकर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAIMUR : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के घटाव आरओबी के पास से NH 19 पर दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक के चालक और खलासी की केबिन में ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कुदरा थाना एनएचएआई और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई थी। मृतक चालक और खलासी का शव बुरी तरह जल जाने और गाड़ी के सारे कागजात जल जाने के कारण अभी तक नहीं हो पाई है पहचान। 


दरअसल कुदरा थाना के घटाव आरओबी के पास nh19 पर आगे जा रही बालू लदे ट्रक का आगे का चक्का टूट कर निकल गया और पीछे से आ रही कोयला लदे ट्रक ने बालू लदे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे कोयला लदे ट्रक के चालक और खलासी बुरी तरह ट्रक के केबिन में हीं फस गए और और उस टक्कर से निकली चिंगारी से ट्रक में आग पकड़ लिया और देखते ही देखते पूरा केविन जलने लगा. चालक और खलासी भी ट्रक के अंदर की जलकर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद कुदरा थाना, एनएचएआई और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आधा घंटा के कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाता तब तक दोनों की मौत हो गई. उसके बाद दोनों के शव को पुलिस और एनएचआई ने निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बालू और कोयला दोनों की गाड़ियां कैमूर के रास्ते यूपी जा रही थी लेकिन अब तक चालक और खलासी की पहचान नहीं हो पाई है. क्योंकि सारा कागजात जल चुका था और चालक खलासी भी जल चुके थे.


एनएचएआई ने बताया दो ट्रकों की टक्कर में आग लगने की सूचना पर एनएचएआई की टीम पहुंची हुई है, राहत बचाव कार्य किया जा रहा है. लेकिन इसके अंदर रहे चालक और खलासी की जलकर मौत हो गई है. सड़क पर फंसे दोनों ट्रकों को साइड कराया जा रहा है.


वही कुदरा थाना अध्यक्ष शशिभूषण कुमार बताते हैं दो ट्रक में भिड़ंत होने के बाद एक ट्रक में आग पकड़ लिया, आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड जो कुदरा थाना में मौजूद था उसको घटनास्थल पर ले कर आए हैं आग बुझा कर देखा गया तो चालक खलासी मर गए थे आगे की कार्रवाई की जा रही है. अभी तक पहचान नहीं हो पाई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता