ब्रेकिंग
जश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत15 अगस्त से बिहार में तीन बड़े बदलाव, शिक्षा- स्वास्थ्य और शिक्षकों की छुट्टी के लिए नई व्यवस्था लागूबाघ के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे किया जाम, घंटों ठप रहा आवागमनयुवाओं के लिए गुड न्यूज: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर होगी बहाली, अगले ढाई महीने में पूरी होगी प्रक्रियाकम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदेजश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत15 अगस्त से बिहार में तीन बड़े बदलाव, शिक्षा- स्वास्थ्य और शिक्षकों की छुट्टी के लिए नई व्यवस्था लागूबाघ के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे किया जाम, घंटों ठप रहा आवागमनयुवाओं के लिए गुड न्यूज: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर होगी बहाली, अगले ढाई महीने में पूरी होगी प्रक्रियाकम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदे

बिहार में डकैती की बड़ी वारदात: 50 से अधिक डकैतों ने कारोबारी के घर की लूटपाट, फायरिंग और बम धमाकों से दहला इलाका

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां रविवार की रात बदमाशों ने डकैती की बड़ा वारदात को अंजाम दिया है। करीब 50 से अधिक डकैतों ने कपड़ा कारोबारी के घर धावा बोल दिया और परिवार

बिहार में डकैती की बड़ी वारदात: 50 से अधिक डकैतों ने कारोबारी के घर की लूटपाट, फायरिंग और बम धमाकों से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां रविवार की रात बदमाशों ने डकैती की बड़ा वारदात को अंजाम दिया है। करीब 50 से अधिक डकैतों ने कपड़ा कारोबारी के घर धावा बोल दिया और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 20 लाख की संपत्ति लूट ले गए। इस दौरान डकैतों द्वारा की गई फायरिंग और बमबाजी से पूरा इलाका दहल गया। डकैतों के हमले में तीन पुलिसकर्मी समेत सात लोग घायल हो गए हैं। घटना सहारघाट थाना क्षेत्र के सहारघाट बाजार की है।


दरअसल,  साहरघाट निवासी कपड़ा कारोबारी राजकुमार नायक के घर में भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। रविवार की देर रात करीब 12 बजे 70 से 75 की संख्या में डकैतों ने राजकुमार गामी के घर धावा बोल दिया। डकैत दरवाजे में लगे ताले को काटकर घर में घुसे और परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से वार कर परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया।


इस दौरान डकैतों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी कर इलाके में सनसनी फैला दी। वहीं रात्री गश्ती पर निकले होमगार्ज के जवान के ऊपर बम से हमला कर दिया, जिससे होमगार्ड का जवान बूरी तरह से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची साहरघाट पुलिस की तो हिम्मत जवाब दे गई। इस दौरान डकैतों के हमले में परिवार के चार सदस्यों समेत तीन जवान घायल हो गए। लूटपाट करने के बाद डकैत मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।