ब्रेकिंग
साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद! छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर किया हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शराब तस्करों और उसके समर्थकों ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस की टीम शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पहु

बिहार में शराब माफिया के हौसले बुलंद! छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर किया हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शराब तस्करों और उसके समर्थकों ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस की टीम शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी बलुआ टोला की है।


दरअसल, पुलिस मांझागढ़ थाने को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने के लिए बलुआ टोला पहुंची थी। पुलिस ने शराब तस्करों को गिरफ्तार किया था, तभी गिरफ्तार तस्करों को छुड़ाने के लिए करीब 50 की संख्या में लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।


शराब तस्करों के समर्थकों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और पत्थरबाजी भी की। इस दौरान दारोगा मुकेश कुमार समेत कई जवान घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।