ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : सीबीआई ऑफिसर बनकर सोना कारोबारी से लाखों की लूट, जानें अपराधियों ने घटना को कैसे दिया अंजाम

BEGUSARAI : बेगूसराय से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां आप भी इस खबर जानकर हैरान हो जाइएगा. क्योंकि बेगूसराय में सीबीआई ऑफिसर बनकर 14 भर सोने के जेवरात सोना कारोबारी से लूट

बिहार : सीबीआई ऑफिसर बनकर सोना कारोबारी से लाखों की लूट, जानें अपराधियों ने घटना को कैसे दिया अंजाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां आप भी इस खबर जानकर हैरान हो जाइएगा. क्योंकि बेगूसराय में सीबीआई ऑफिसर बनकर 14 भर सोने के जेवरात सोना कारोबारी से लूट की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया.


इस घटना के बाद सोना कारोबारीयो को सकते में डाल दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के शहर के हीरा लाल चौक स्थित हीरोबेकरी के समीप की है. पीड़ित सोना कारोबारी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस स्थित गाछी टोला के रहने वाले बालों ठाकुर के पुत्र भुनेश्वर ठाकुर के रूप में की गई है. 


सोना कारोबारी भुनेश्वर ठाकुर ने बताया 3 दिसंबर की शाम तकरीबन 5:00 बजे हीरा लाल चौक स्थित अपना सोना चांदी का दुकान बंदकर के सोना को अपने एक बैग में रखकर अपने घर जा रहे थे. उसी समय जैसे ही दुकान से कुछ दूर आगे बढ़े कि उसी दौरान तीन युवक ने उन्हें घेर लिया. खुद को CBI ऑफिसर बता कर बोलने लगा मुझे मुझे चेक करने का आदेश मिला है. जब तक कुछ मैं समझ पाते तब तक में तीनों युवक तलाशी लेने लगा और बैग में रखें 14 भर सोने के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गया. वही लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहा और अपराधी सीबीआई के नाम पर सोना लूट कर उस भीड़-भाड़ इलाके से फरार हो गया.


इस घटना के बाद पीड़ित सोना कारोबारी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. भुनेश्वर ठाकुर ने बताया कि लगभग 30 सालों से हीरा लाल चौक पर ही अपना दुकान सोना चांदी का खोल रखे हैं. फिलहाल नगर थाने के पुलिस मामले की सच में जुटी हुई है. बता दें 14 भर सोने का बाजार कीमत तकरीबन 7 लाख से अधिक रुपए की मूल है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता