ब्रेकिंग
करंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरीकरंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेनेपाल की बारिश का बिहार में असर: पूर्वी चंपारण में तिलावे नदी का तटबंध टूटा, दर्जनों गांव जलमग्न; जिला प्रशासन अलर्टमिठाई की दुकान में करंट लगने से दुकानदार और मजदूर की मौत, लोहे के पाइप में उतरा था बिजली का करंटबिहार की युवती की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिली लाश; 2 साल पहले दूसरी जाति के युवक संग हुई थी फरारपटना-गोरखपुर वंदे भारत पर फिर पथराव, सुगौली में टूटा कोच का शीशा; चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी

जंग का मैदान बन गया शादी का मंडप: दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच जमकर चले लात-घूंसे, बिना शादी के लौट गई बारात

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक शादी का मंडप देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया। बराती और सराती पक्ष के बीच छोटी सी बात के लिए जमकर लात घूंसे चले। बात इतनी बढ़ गई की बारात बिना शादी

जंग का मैदान बन गया शादी का मंडप: दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच जमकर चले लात-घूंसे, बिना शादी के लौट गई बारात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक शादी का मंडप देखते ही देखते जंग का मैदान बन गया। बराती और सराती पक्ष के बीच छोटी सी बात के लिए जमकर लात घूंसे चले। बात इतनी बढ़ गई की बारात बिना शादी के ही वापस लौट गई। घटना पारू थाना क्षेत्र के मोहजम्मा गांव की है।


दरअसल, मनियारी थाना क्षेत्र के महंथ मनियारी गांव निवाली स्नेहा कुमारी की शादी फतेहाबाद गांव में तय हुई थी। 9 जुलाई को तय समय पर लड़के वाले बारात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गए। बारात के दरवाजा लगने से पहले बारातियों ने जमकर शराब पी। बाराती नाचते झूमते करीब एक बजे लड़की वालों के दरवाजे पर पहुंचे।


द्वार पूजा के बाद जयमाला के लिए चलने को कहने पर दूल्हा का छोटा भाई गरम हो गया और गाली गलौज करने लगा। इस दौरान लड़की के घरवालों पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद बात बढ़ गई और लड़की के घरवालों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए।


बात को बढ़ता देख बाराती दूल्हे को बिना शादी के ही अपने साथ लेकर वहां से फरार हो गए। जाते जाते बारातियों ने लड़की वालों को देख लेने की धमकी दी। लड़की वालों ने वर पक्ष के 10 लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। उनपर मारपीट करने के साथ साथ महिलाओं के गहने छीनने का आरोप लगाया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।