ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार में बाइक सवार युवकों की दबंगई, एक ही परिवार के पांच लोगों को बुरी तरह से पीटा

MUNGER: मुंगेर में बाइक सवार युवकों की दबंगई सामने आई है। तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सभी घायलो

बिहार में बाइक सवार युवकों की दबंगई, एक ही परिवार के पांच लोगों को बुरी तरह से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में बाइक सवार युवकों की दबंगई सामने आई है। तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर सवार चार युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। इस दौरान चंदन कुमार नामक शख्स को ठोकर लग गई। ठोकर लगने के बाद जब चंदन ने इसका विरोध किया तो लड़कों ने गाली गलौज शुरू कर दी। लोगों के बीच बचाव करने के बाद चारों वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद चारों 10-12 लड़कों को लेकर पहुंचे और चंदन कुमार के परिजनों पर हमला कर दिया।


इस हमले में चंदन कुमार, उसके पिता शिवन साह, पत्नी पूजा देवी, प्रिया रानी, निशा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दो लोगों को हायर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।