ब्रेकिंग
'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टराबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलत'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टराबड़ी देवी ने बिहार सरकार को लिखा पत्र, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए मांगी इतनी मोहलत

बिहार में अपराधियों का तांडव: संपत्ति विवाद को लेकर दो लोगों को गोलियों से भूना, एक की मौके पर हुई मौत; दूसरे की हालत नाजुक

ARA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है। मामूली विवाद पर भी लोग एक दूसरे को गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां

बिहार में अपराधियों का तांडव: संपत्ति विवाद को लेकर दो लोगों को गोलियों से भूना, एक की मौके पर हुई मौत; दूसरे की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है। मामूली विवाद पर भी लोग एक दूसरे को गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां संपत्ति विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को सुबह सुबह गोलियों से भून दिया। गोली लगने से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजूक बनी हुई है।


दरअसल, पीरो अनुमंडल अंतर्गत सहार थाना के पेरहाप गांव में संपत्ति विवाद को लेकर भतीजे प्रियांशु राय ने अपने चचेरे चाचा कमलेश राय और मनोरंजन राय को गोली मार दी। जिसमें कमलेश राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मनोरंजन राय गंभीर रूप से घायल हो गया है। मनोरंजन को कंधे में गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


थाना अध्यक्ष के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं तथा एफएसएल की टीम घटना स्थल पर रवाना हो गई है। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि कमलेश राय के पिताजी तीन भाई थे और उसमें एक चाचा की कोई संतान नहीं थी और उनकी लगभग सारी संपत्ति कमलेश राय और उसके भाई ने अपने नाम कर ली थी जिसके कारण चचेरे भाई प्रियांशु राय और उनके परिवार से विवाद चल रहा था।


पूर्व में भी जमीनी विवाद और संपत्ति विवाद में ही दोनों परिवार में आपस में गोली चल चुकी है पुराने एक मामले में आज कमलेश राय और मनोरंजन राय आरा कोर्ट जाने के लिए घर से जैसे ही निकले घर के पास में ही प्रियांशु राय और उसका एक साथी झाड़ी में घात लगाकर छिपे हुए थे, जैसे ही कमलेश राय और मनोरंजन राय घर से बाहर सड़क पर आते हैं वैसे ही प्रियांशु राय और उसके साथी के द्वारा उनके ऊपर फायरिंग कर दी जाती है जिसमें की कमलेश राय की घटना स्थल पर मृत्यु हो जाती है। 


प्रियांशु राय तथा उसके साथी अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है और पुलिस टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी शुरू कर दी है। परिजनों के बयान के आधार पर इस घटना में लाइनर का काम करने महिला अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम जगह-जगह छापामारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता