ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दरवाजे के पास बैठे वृद्ध को गोलियों से किया छल्ली, आपसी रंजिश बताई जा रही वजह

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव का लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा था। जहां

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दरवाजे के पास बैठे वृद्ध को गोलियों से किया छल्ली, आपसी रंजिश बताई जा रही वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव का लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा था। जहां वृद्ध को सिर में गोली मारकर जख्मी कर दिया है। इस घटना की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश की भावना आ गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सहरसा जिले के काशनगर थाना क्षेत्र के कोपा पंचायत अन्तर्गत बिंदटोली गांव में बेखौफ अपराधियों ने दरवाजे पर बैठे एक 70 वर्षीय वृद्ध को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसके बाद गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति उक्त टोला निवासी जयंत कुमार दूबे है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। 


वहीं,मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जख्मी व्यक्ति को काशनगर पुलिस द्वारा अपने वाहन से इलाज के लिए सोनवर्षा राज पीएचसी सोनवर्षा लाया। जहाँ चिकित्सक ने स्थिति चिंताजनक देखकर समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। गोली जख्मी के सिर के पिछले हिस्से में लगी है।


उधर, घटना के सबंध में परिजनों ने बताया कि हथियार बंद बेखौफ एक अपराधी घर के पीछे से आया और नाम पूछकर सिर में गोली मारकर भाग गया। गोलीबारी की घटना से कुछ देर पहली बिजली गुल हुई और घटना के कुछ देर बाद ही बिजली आने को लेकर भी स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं। पुलिस गोलीबारी की घटना को लेकर आपसी रंजिश, जमीनी विवाद व हटिया को लेकर विवाद से जोड़कर देख रही है और विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता