ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

बिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार

बिहार के DGP विनय कुमार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 21 दिन के अवकाश पर रहेंगे। उनकी जगह 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा DGP का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 21 दिनों के अवकाश पर रहेंगे। अपरिहार्य निजी एवं स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें 21 दिनों के उपार्जित अवकाश की स्वीकृति दी गई है।


विनय कुमार के अवकाश पर रहने के दौरान 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा बिहार DGP का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। वर्तमान में प्रीता वर्मा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा के पद पर कार्यरत हैं।


राज्यपाल के आदेश के बाद अधिसूचना जारी

राज्यपाल के आदेश के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। विनय कुमार के अवकाश की अवधि में प्रीता वर्मा बिहार पुलिस महानिदेशक के दायित्वों का निर्वहन करेंगी।


12 दिसंबर को खत्म होगा DGP का कार्यकाल

बता दें कि 1991 बैच के IPS अधिकारी विनय कुमार का DGP के रूप में निर्धारित दो साल का कार्यकाल 12 दिसंबर 2026 को समाप्त होना है। कार्यकाल समाप्त होने से करीब तीन महीने पहले वह 21 दिनों के अवकाश पर गए हैं।