ब्रेकिंग
बिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकराव

नित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

समस्तीपुर के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने जरूरतमंद महिलाओं और बच्चियों को आर्थिक सहायता दी। नोटों की गड्डी से मदद करते उनका वीडियो वायरल है।

बिहार न्यूज
नोटों की गड्डी लेकर पहुंचे पप्पू यादव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से विद्यापतिनगर, मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। ये इलाके केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


इसी बीच पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव मोहिउद्दीननगर प्रखंड के कुसराहा हसनपुर गांव पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।


नोटों की गड्डी लेकर पहुंचे पप्पू यादव

पप्पू यादव बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अपने साथ नकद राशि लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता के तौर पर रुपये दिए। महिलाओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने उनका आशीर्वाद भी लिया।


आर्थिक मदद करते हुए पप्पू यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच सहायता राशि देते नजर आ रहे हैं।


बाढ़ से भोजन और आवागमन की समस्या

स्थानीय लोगों ने पप्पू यादव को बाढ़ के कारण सामने आ रही परेशानियों से अवगत कराया। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के चलते जिले के कई निचले इलाकों में पानी फैल गया है। इससे लोगों के सामने भोजन, आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं।


पप्पू यादव ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में वह उनके साथ हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।




टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता