ब्रेकिंग
नित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैनित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरलबाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान बाल-बाल बचे रौशन आनंद, नाव आगे बढ़ी तो पानी में लगे गिरने Bihar News: मंत्री और कार्यकर्ता में भिड़ंत...माइक की छीना झपटी, दोनों के बीच जबरदस्त टकरावBihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई है

सासाराम में मछुआरों के जाल में मछली की जगह फंसा हथियारों से भरा झोला, 3 बंदूकें बरामद

सासाराम की अवसानी नदी में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में झोला फंसा। झोले से एक देसी रिवॉल्वर और दो देसी कट्टा बरामद हुए। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रोहतास थाना क्षेत्र की अवसानी नदी में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में मछली की जगह हथियारों से भरा झोला फंस गया। झोला खोलने पर उसमें एक देसी रिवॉल्वर और दो देसी कट्टा मिले। नदी से हथियार मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।


बताया जाता है कि मछुआरे अवसानी नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। इसी दौरान जाल में एक झोला फंस गया। मछुआरों ने जब झोला बाहर निकाला तो उसमें तीन हथियार देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


पुलिस ने हथियारों को लिया कब्जे में

मछुआरों ने तत्काल इसकी सूचना रोहतास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झोले से बरामद हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया।


इस मामले में एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि पहाड़ी नदी में हथियार कहां से आए और इन्हें किसने यहां छिपाया था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस हथियारों के स्रोत और मामले से जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है।


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता