ब्रेकिंग
भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव; दिनदहाड़े वेयर हाउस में घुस 5 लाख रुपये लूटे

VAISHALI: बड़ी खबर वैशाली के सराय से है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने अकबर मलाही में स्थित किराना उत्पाद का ट्रांसपोर्टेशन सर्विस देने वाली एक कंपनी के वेयर हाउस में घुसकर लगभग पांच लाख रुप

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव; दिनदहाड़े वेयर हाउस में घुस 5 लाख रुपये लूटे
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

VAISHALI: बड़ी खबर वैशाली के सराय से है जहाँ बेखौफ बदमाशों ने अकबर मलाही में स्थित किराना उत्पाद का ट्रांसपोर्टेशन सर्विस देने वाली एक कंपनी के वेयर हाउस में घुसकर लगभग पांच लाख रुपये लूट लिए। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोदाम में घुसकर हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और कर्मियों के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए जिसकी सूचना वेयर हाउस के कर्मियों ने सराय थाना को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


हालांकि सराय थानाध्यक्ष ने फोन पर बताया कि मामला संदिग्ध है इसलिए कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।वेयर हाउस के सुपरवाइजर ने बताया कि सुबह लगभग सात बजे वेयर हाउस खोलते ही अपराधी आ धमके और मारपीट कर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। 


फ़िलहाल वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है जिसमें दो लोग हाथापाई करते दिख रहे है। सीसीटीवी फुटेज के साथ साथ पुलिस कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है और मामले की जांच शुरू कर दी है।