ब्रेकिंग
बिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार की जेलों में अब मनमानी पड़ी भारी! बवाल किया तो पैरोल बंद, मोबाइल मिला तो 3 साल की सजाBihar News : शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश! ट्रेनिंग से गायब हुए तो होगी कार्रवाई, 100% अटेंडेंस अनिवार्यबिहार में घर-दुकान बनाने वालों की बल्ले-बल्ले! 50 लाख तक के निर्माण पर अब नहीं देना होगा 1% सेसबिहार में फिर बदलेगा मौसम! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, 12 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट; पटना का क्या हाल?बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरी

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, मंदिर में बैठे शख्स को दिनदहाड़े मार दी गोली

DARBHANGA: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने मंदिर में बैठे युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद यु

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, मंदिर में बैठे शख्स को दिनदहाड़े मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने मंदिर में बैठे युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना पतौर थाना क्षेत्र के अनारकोठी पवार हाउस के पास की है।


घायल युवक की पहचान अनारकोठी निवासी अशोक पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अशोक अनारकोठी पवार हाउस के पास स्थित मंदिर में बैठा हुआ था, तभी एक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी वहां पहुंचे और अशोक को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर पतोर थाना के एएसआई वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अशोक पासवान को किसी ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। फिलहाल उसका इलाज डीएमसीएच के इमरजेंसी में चल रहा है। घायल युवक के होश आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा की उसे किसने गोली मारी है।