ब्रेकिंग
₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्दBihar weather : बिहार में मौसम ने बदला रंग! 5 जिलों में रेड अलर्ट, पटना समेत कई जगह आंधी-बारिश का खतराछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्दBihar weather : बिहार में मौसम ने बदला रंग! 5 जिलों में रेड अलर्ट, पटना समेत कई जगह आंधी-बारिश का खतराछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! घर में घुसकर बाप-बेटा को मार गोली, मूर्ति विसर्जन में लगा रहा पुलिस महकमा

MUNGER: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली की निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां मंगलवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बाप-बेटे को गोली

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश! घर में घुसकर बाप-बेटा को मार गोली, मूर्ति विसर्जन में लगा रहा पुलिस महकमा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में बेखौफ बदमाश लोगों को अपनी गोली की निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां मंगलवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर बाप-बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


दरअसल, जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर फाड़ी में देर रात तक मां काली की प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। पूरा पुलिस महकमा प्रतिमा विसर्जन में लगा हुआ था। जिसका फायदा उठाते हुए 4 से 5 की संख्या में बदमाश फरीदपुर निवासी राजेंद्र पंडित के घर में घुस गए और 55 वर्षीय राजेंद्र पंडित और उसके 25 वर्षीय बेटे अजीत कुमार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। पिता-पुत्र को गोली लगने से परिवार में कोहराम मच गया।


परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घायल राजेंद्र पंडित ने बताया कि उसके भतीजा का किसी बाबा नाम के असामाजिक तत्व का झगड़ा हुआ था। बाबा नाम का व्यक्ति के साथ चार-पांच अज्ञात अपराधी देर रात घर में घुस गए और दोनों को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।