ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: बेगूसराय में खाद कारोबारी की कर दी हत्या, भागलपुर में युवक की बेरहमी से ले ली जान

BEGUSARAI/BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी हत्या, लूट समेत अन्य संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: बेगूसराय में खाद कारोबारी की कर दी हत्या, भागलपुर में युवक की बेरहमी से ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI/BHAGALPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी हत्या, लूट समेत अन्य संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। बेखौफ अपराधियों ने एक तरफ जहां बेगूसराय में खाद कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी तो वहीं दूसरी तरफ भागलपुर में शिव बारात में शामिल होने गए युवक की बेरहमी से जान ले ली। बिहार में लगातार हो रही हत्या की वारदातों से पुलिस और सरकार के दावों पर सवाल उठने लगे हैं।


पहली घटना बेगूसराय के सिंघौल ओपी क्षेत्र के नागदह की है, जहां अपराधियों ने नागदह निवासी खाद कारोबारी राम कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी। कारोबारी राम कुमार अपने दोस्त गजेंद्र के साथ पास के ही मोहल्ले से एक मांगलिक समारोह से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान घर से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं इस घटना में रामकुमार का दोस्त गजेंद्र जख्मी हो गया है। उसका इलाज निजी अस्पताल में कया जा रहा है।  


बता दें कि,  मृतक लोहियानगर ओपी क्षेत्र के बाघी चौक स्थित स्टेट बैंक के नीचे साइकिल और खाद बीज का दुकान चलाता था। महाशिवरात्रि की रात होने के कारण आतिशबाजी होने से लोगों को गोली चलने की जानकारी नहीं मिली। घटना के कुछ देर बाद जब मृतक के जख्मी साथी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो आनन-फानन में वहां पहुंचे जहां रामकुमार मृत पाया गया। जबकि उसके साथी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी के बाद सिंघौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


वहीं दूसरी ओर भागलपुर में एक युवक का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गयी है। घटना धुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर के अंबेडकर चौपाल के पास नाथनगर रेफरल अस्पताल जाने वाले सड़क मार्ग की है। शव के मिलते ही मौके पर सैकड़ों की भीड़ उमड़ गई। मृतक की पहचान नूरपुर के शंभु प्रसाद यादव के बेटे अमर यादव के रूप में हुई है।परिजनों का कहना है कि अमर शिव बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा और अगले दिन उसका शव मिला।


बिहार में बेखौफ हुए बदमाश: बेगूसराय में खाद कारोबारी की कर दी हत्या, भागलपुर में युवक की बेरहमी से ले ली जान