ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, हॉस्टल संचालक को सरेआम मारी गोली

HAJIPUR: वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक हॉस्टल संचालक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने इस

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, हॉस्टल संचालक को सरेआम मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक हॉस्टल संचालक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर थाना के पास की है।


स्थानीय लोगों ने घायल हॉस्टल संचालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल हॉस्टल संचालक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही बांथु गांव निवासी चुन्नू पांडेय के बेटे अमर पांडेय के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार देर शाम अमर पांडेय बाइक से घर लौट रहा था इसी दौरान सब्जी मंडी के पास बाइक सवार दो अपराधियों उसे गोली मार दी।


गनीमत की बात रही कि गोली हॉस्टल संचालक के पैर में लगी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष शमीम अख्तर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, हॉस्टल संचालक को सरेआम मारी गोली

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता