ब्रेकिंग
बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦दुर्गा पूजा में हुड़दंगियों की खैर नहीं, ट्रैफिक रूल तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट घर से ना निकलें

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: कॉलेज से घर जा रहे प्रोफेसर को मारी गोली, कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

SIWAN: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं बावजूद पुलिस मुंह देखती रह जाती है।ताजा घटना सीवान से सामने

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: कॉलेज से घर जा रहे प्रोफेसर को मारी गोली, कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं बावजूद पुलिस मुंह देखती रह जाती है।ताजा घटना सीवान से सामने आया है जहां अपराधियों ने कॉलेज से घर जा रहे एक प्रोफेसर को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना सराय थाना क्षेत्र के पासवान चौक के पास की है।


जानकारी के मुताबिक, राजा सिंह कॉलेज के प्रोफेसर रवि प्रकाश बबलू शनिवार की शाम कॉलेज से अपनी कार पर सवार होकर निकले थे और गोपालगंज के माधोपुर थाना क्षेत्र स्थित बेलसर अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान पासवान चौक के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने प्रोफेसर रवि प्रकाश बबलू को निशाना बनाते हुए उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। 


फायरिंग के दौरान एक गोली प्रोफेसर के हाथ में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा किया है।