ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! पिस्टल दिखाकर फाइनेंस कर्मी से लूट लिए इतने लाख

BETTIHA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! पिस्टल दिखाकर फाइनेंस कर्मी से लूट लिए इतने लाख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIHA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेतिया से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट से करीब तीन लाख रुपए लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के पास की है।


बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सत्येंद्र कुमार मझौलिया थाना क्षेत्र के नानोसती से फाइनेंस का पैसा कलेक्ट कर अपने एक साथी के साथ बेतिया स्थित ऑफिस लौट रहा था। इसी दौरान पिपरा चौक के पास पीछे से दो बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर फाइलेंस कर्मी को रोक दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 2.40 लाख रुपए थे।


पीड़ित फाइनेंस कर्मी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरे मामले पर बेतिया एसपी अमरकेश डी ने बताया कि पैसे की लूट कितनी हुई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।