ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

बिहार में बेखौफ बदमाश मचा रहे तांडव, सुबह सवेरे डिप्टी मेयर के पति को मार दी गोली

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने सुल्तानगंज नगर परिषद की उपसभापति के

बिहार में बेखौफ बदमाश मचा रहे तांडव, सुबह सवेरे डिप्टी मेयर के पति को मार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने सुल्तानगंज नगर परिषद की उपसभापति के पति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उपसभापति के घायल पति को इलाज के लिए JLNMCH में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज नगर परिषद की डिप्टी मेयर के पति रामाधीन यादव अपने घर के पास खड़े होकर कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने रामाधीन यादव के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने से डिप्टी मेयर के पति रामाधीन यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लौट मौके पर पहुंच गए और भाग रहे दोनों अपराधियों में से एक को धर दबोचा। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और डिप्टी मेयर के घायल पति को इलाज के लिए JLNMCH में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाश से कड़ी पूछताछ कर रही है।