ब्रेकिंग
पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बिहार से दिल्ली-झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि; जानें नया शेड्यूलबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य ने दी बधाई, कहा- जीत उसी की होती है जो लगातार लड़ता हैपटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बिहार से दिल्ली-झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि; जानें नया शेड्यूलबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य ने दी बधाई, कहा- जीत उसी की होती है जो लगातार लड़ता है

बिहार में अपराधी बेलगाम: पटनासिटी में 15 साल के किशोर को मारी गोली, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा निखिल

PATNA CITY: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसे पुलिस रोक पाने में असफल साबित हो रही है। ताजा मामला

बिहार में अपराधी बेलगाम: पटनासिटी में 15 साल के किशोर को मारी गोली, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा निखिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसे पुलिस रोक पाने में असफल साबित हो रही है। ताजा मामला पटनासिटी नदी थाना क्षेत्र के जेठुली इलाके की है जहां दिनदहाड़े एक किशोर को गोली मारी गयी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


हथियारबंद अपराधियों ने जेठुली इलाके में 15 साल के किशोर निखिल को गोली मार दी। गोली लगने से निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की माने तो निखिल की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर्स और अस्पताल के कर्मचारी इलाज में लगे हैं। 


निखिल के चाचा श्रीभगवान राय ने बताया कि उनका भतीजा निखिल घर से बाजार जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली मार दी। गोली निखिल के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर एनएमसीएच पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


निखिल एनएमसीएच में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हालांकि डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। चाचा श्री भगवान राय ने बताया कि दो महीने पहले इलाके में गोलीबारी की घटना हुई थी इस दौरान जमकर मारपीट भी हुई थी। इसी बात का बदला लेने के लिए निखिल को गोली मारी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता