ब्रेकिंग
BPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education :सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? शिक्षा विभाग के DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इस अधिकारी ने बनाई अकूत संपत्ति, रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education :सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? शिक्षा विभाग के DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इस अधिकारी ने बनाई अकूत संपत्ति, रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: आरोपी को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा का तोड़ दिया हाथ; कई जवान घायल

BETTIAH: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसका नतीजा है कि अपराधी पुलिस पर हमला करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से सामने

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: आरोपी को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा का तोड़ दिया हाथ; कई जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसका नतीजा है कि अपराधी पुलिस पर हमला करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से सामने आया है, जहां आरोपी को अरेस्ट करने गई पुलिस टीम पर उसके समर्थकों ने हमला बोल दिया। इस हमले में एक दारोगा का हाथ टूट गया जबकि अन्य जवान घायल हो गए।


दरअसल, शिकारपुर थाना क्षेत्र के चेगौना गांव निवासी छोटन दीक्षित उर्फ मधुकेश दीक्षित पर उनके चचेरे भाई चंदेश्वर दीक्षित ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। मारपीट की वारदात को अंजाम देने के बाद छोटन दीक्षित फरार हो गया था। इसी बीच पुलिस को खबर मिली की वह अपने घर पर मौजूद है। जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची थी।


पुलिस टीम को देखते ही छोटन और उसके परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने दारोगा अमित कुमार पर लाठी-डंडे से वार कर उनका हाथ तोड़ दिया। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल गांव पहुंची और आरोपी छोटन को गिरफ्तार कर लिया हालांकि अन्य हमलावर वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार हमलावरों की तलाश कर रही है।