ब्रेकिंग
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! भाग रहे 3 आरोपी कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार✦लाखों की नौकरी, BPSC में 6वीं रैंक, रेलवे सेवा भी छोड़ी… जानिए कैसे IAS बनीं औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव✦BIHAR NEWS : पवन सिंह का ऐसा क्रेज! एक झलक के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे फैंस, 30 मिनट रुकी ट्रेन✦पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! भाग रहे 3 आरोपी कोटा में ट्रेन से गिरफ्तार✦लाखों की नौकरी, BPSC में 6वीं रैंक, रेलवे सेवा भी छोड़ी… जानिए कैसे IAS बनीं औरंगाबाद की मोनिका श्रीवास्तव✦BIHAR NEWS : पवन सिंह का ऐसा क्रेज! एक झलक के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे फैंस, 30 मिनट रुकी ट्रेन✦पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम✦छठ -दिवाली पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी, पुणे से चलेंगी दो जोड़ी अमृत भारत स्पेशल ट्रेनें; आरा-पाटलिपुत्र में भी ठहराव

पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम

Bihar Road Accident: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में दो बाइकों की भीषण टक्कर में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। आखिर कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा और परिवार पर क्या दुखों का पहाड़ टूट पड़ा? जानिए

पल्सर और बुलेट की भीषण भिड़ंत में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, घर में कोहराम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 22 वर्षीय डिलीवरी बॉय विशाल कुमार की मौत हो गई. हादसा फूड प्लाजा होटल के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पल्सर और बुलेट के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया था. अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई.


मिली जानकारी के अनुसार तेतरी गांव निवासी स्वर्गीय संजीव पोद्दार का बेटा विशाल कुमार डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था. सोमवार को वह परबत्ता इलाके में सामान की डिलीवरी करने के बाद तेतरी जीरोमाइल स्थित होटल राज इन लौट रहा था. इसी दौरान नवगछिया थाना क्षेत्र में फूड प्लाजा के समीप उसकी पल्सर बाइक की सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई.


दोनों बाइकों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर में गंभीर चोट आई थी. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसी दौरान गश्ती पर निकली नवगछिया थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची.


पुलिस ने घायल विशाल को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. परिजन उसे इलाज के लिए पूर्णिया लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही विशाल ने दम तोड़ दिया.


विशाल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.


8 साल पहले पिता की हुई थी मौत

विशाल के परिवार पर पहले भी बड़ा दुख आ चुका है. करीब आठ साल पहले बीमारी के कारण उसके पिता संजीव पोद्दार की मौत हो गई थी. पिता की मौत के बाद विशाल परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था. वह डिलीवरी का काम कर अपनी मां और छोटे भाई-बहन की जरूरतें पूरी करता था.


पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहनों तथा घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.