ब्रेकिंग
कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरल

बिहार : 13 माह के मासूम बच्चे का हत्यारा बना पिता, पत्नी से हुआ था विवाद

BEGUSARAI : बेगूसराय में कलयुगी शराबी पिता ने अपने ही 13 माह मासूम बच्चे को बलान नदी में फेंका। दिलदहला देने वाली यह सनसनीखेज घटना के बाद पूरे जिलेभर में सनसनी फैल गई है। वहीं

बिहार :  13 माह के मासूम बच्चे का हत्यारा बना पिता, पत्नी से हुआ था विवाद
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में कलयुगी शराबी पिता ने अपने ही 13 माह मासूम बच्चे को बलान नदी में फेंका। दिलदहला देने वाली यह सनसनीखेज घटना के बाद पूरे जिलेभर में सनसनी फैल गई है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है एवं मां फूट-फूटकर रो रही है। 


घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव स्थित बलान नदी की है।मृतक मासूम बच्चे की पहचान बनवारीपुर के रहने वाले मनीष कुमार के 13 महीने का पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। मासूम बच्चे की मां कंचन देवी ने बताया कि रविवार के तकरीबन 5:00 बजे शाम में मायके जाने का तैयारी चल रहा था। तभी अचानक मनीष कुमार आया और मायके जाने से मना कर दिया। जाने को लेकर पति और पत्नी में काफी विवाद हुआ।इसी विवाद से नाराज होकर पति मनीष कुमार ने 13 महीने का अपने मासूम बच्चे को अपने साथ ले गया और बलान नदी के पानी में फेंक कर मार डाला। 


कंचन देवी के द्वारा बच्चे को काफी खोजबीन किया गया लेकिन नहीं मिल पाया। फिर  अपने पति से जाकर पूछा बच्चे कहां है तो उन्होंने कहा कि बच्चे नाव पर घूम रहा है। जब बलान नदी में काफी खोजबीन किया गया तो पानी में तैरता हुआ बच्चे का लाश मिला।पत्नी कंचन देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि मनीष कुमार लगातार शराब पीता है और शराब पीकर गाली गलौज भी करता रहता था। जिस समय बच्चे को अपने साथ ले गया था उस समय भी शराब पी रखा था। शराब के नशे में ही 13 माह के मासूम बच्चे को बलान नदी के पानी में फेंक कर मार डाला।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भगवानपुर थाने पुलिस को दी मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया और उससे कराई के साथ पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया। फिलहाल भगवानपुर थाने के पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कैसा पीता था जो कि अपने 13 माह के मासूम बच्चे को हत्या कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार और कंचन देवी की शादी 7 साल पहले हुआ था। कंचन देवी का एक 5 साल का पुत्र रिशु राज एवं  छोटा पुत्र 13 माह का शिवम था।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भगवानपुर थाने पुलिस को दी मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया और  उससे कराई के साथ पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया. फिलहाल भगवानपुर थाने के पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कैसा पिता था जो कि अपने 3 माह के मासूम बच्चे को हत्या कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार और कंचन देवी की शादी 7 साल पहले हुआ था. कंचन देवी का एक 5 साल का पुत्र रिशु राज एवं छोटा पुत्र 3 माह का शिवम था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता