ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

पटना PMCH में 2 कैदियों की मौत, आरा जेल में भी एक कैदी ने तोड़ा दम

PATNA : बिहार में तीन कैदियों की मौत हो गई है. आरा, छपरा और हाजीपुर जेल में बंद तीनों कैदियों की जान गई है. तीनों कैदी पहले से बीमार चल रहे थे, जिन्होंने इलाज के दौरान द

पटना PMCH में 2 कैदियों की मौत, आरा जेल में भी एक कैदी ने तोड़ा दम
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में तीन कैदियों की मौत हो गई है. आरा, छपरा और हाजीपुर जेल में बंद तीनों कैदियों की जान गई है. तीनों कैदी पहले से बीमार चल रहे थे, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ा है. दो कैदियों की मौत पटना के पीएमसीएच में हुई है जबकि एक कैदी ने आरा में दम तोड़ा है. 


पीएमसीएच में जिन दो कैदियों की मौत हुई है, उसमें एक कैदी छपरा जेल में बंद था. मृतक कैदी की पहचान पप्पू कुमार (30) के रूप में की गई है, जिसे कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. बताया जा रहा है कि शराब के मामले में इसे गिरफ्तार किया गया था. जिसकी तबीयत ख़राब होने के बाद छपरा जेल प्रशासन ने इसे पटना रेफर किया था. 


पीएमसीएच में मरने वाले दूसरे कैदी की पहचान सूरज पंडित के रूप में की गई है, जो हाजीपुर जेल में बंद था. सूरज को मर्डर केस में जेल में रखा गया था. टीओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि ठंड लगने की शिकायत पर हाजीपुर जेल प्रशासन ने इसे पटना पीएमसीएच में रेफर किया था, जहां इलाज के दौरान इसने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि सूरज पिछले 4 साल से जेल में बंद था. मर्डर केस में यह सजा काट रहा था. 


तीसरे कैदी की मौत आरा में हुई है. कैदी कई दिनों से बीमार चल रहा था. जमीन विवाद के एक मामले में इसे जेल में बंद किया गया था.  मृतक कैदी आरा शहर के मोती टोला का रहने वाला था. कैदी की मौत के बाद उसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.  

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता