ब्रेकिंग
गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦गरबा ड्रेस में लड़कियों ने फूंकी सिगरेट, पिस्टल लहराकर बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर 9 गिरफ्तार✦अनंत सिंह को एल्विश यादव ने मुंबई आने का दिया न्योता? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार

बिहार: प्राइवेट कंपनी के दफ्तर से 14 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर को मारी गोली

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एयरटेल कंपनी के कार्यालय में घूसकर लूटपाट की है। लूटपाट के दौरान बदम

बिहार: प्राइवेट कंपनी के दफ्तर से 14 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एयरटेल कंपनी के कार्यालय में घूसकर लूटपाट की है। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने मैनेजर को गोली मार दी। दिनदहाड़े 14 लाख की लूट के बाद हड़कंप मच गया है। 


दरअसल, शेरघाटी थाना क्षेत्र के नया बाजार स्तिथ होटल वेलकम में स्थित एयरटेल कंपनी के कार्यालय में घुसकर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट लिए हैं। घटना को दिया अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने मैनेजर को सरेआम गोली मारकर घायल कर दिया है।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों का पीछा कर डोभी से दो अपराधियों को पकड़ लिया है और लूट के 14 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

रिपोर्ट- नितम राज