ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में 10 घंटे में 10 लोगों की गोली मारकर हत्या, 4 लोग जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे जंग

PATNA: बिहार में 10 घंटे के अंदर 10 लोगों की अपराधियों ने गोली मारकर आज हत्या कर दी है. पटना से लेकर सीवान, बेगूसराय और बेतिया समेत कई जिलों में हत्या हुई है. सहरसा में अपराधियों न

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में 10 घंटे के अंदर 10 लोगों की अपराधियों ने गोली मारकर आज हत्या कर दी है. पटना से लेकर सीवान, बेगूसराय और बेतिया समेत कई जिलों में हत्या हुई है. सहरसा में अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है. गोली से घायल 4 लोग जिंदगी और मौत के बीच हॉस्पिटल में जंग लड़ रहे है. अब सवाल उठ रहा है कि बिहार पुलिस आखिर कर क्या रही है.  


पटना के दीघा में अपराधियों ने घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. बेगूसराय के चमथा गोप टोल में गोली मारकर महिला समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई है. इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया है. दरभंगा के बेला चौक पर कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद के करीबी की अपराधियों ने गोली मार दी है. इस हमले में 2 लोग घायल हो गए है. सहरसा के नोहट्टा में अपराधियों ने JDU नेता विनोद चौरसिया की गोली मारकर हत्या कर दी. सीवान के महारागंज के राजेंद्र चौक पर अपराधियों ने पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी.


पूर्णिया सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग के पास अपराधियों किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी. बेतिया के खिरिकिया घाट में युवक की हत्या हो गई. हत्या के बाद अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ और आग लगा दिया. शेखपुरा के सदर थाना क्षेत्र के दुल्लापुर में महिला की हत्या कर दी गई. मोतिहारी के गोविंदगंज के भेलानारी गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. 


टैग्स