ब्रेकिंग
कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के लिए लगाए ‘सुपर सीएम’ के नारे, संजय झा बोले- अभी भी उनको मिस करते हैं बिहार के लोगझारखंड NEET काउंसलिंग में GOAL का शानदार प्रदर्शन, टॉप-3 में दो छात्रों ने बनाई जगह; EWS में स्नेहल झा बनीं स्टेट टॉपरबिहार में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग हुई लेकिन किसी को गोली नहीं लगी: सुप्रीम कोर्ट में सरकार का जवाब, भीड़ में फंसे कांस्टेबल ने हवा में चलाईं 4 गोलियांजमीनी विवाद को लेकर खूनी जंग, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे; वीडियो वायरलपटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर मर्डर का आरोप; शराब पार्टी के दौरान चली गोलियांकार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के लिए लगाए ‘सुपर सीएम’ के नारे, संजय झा बोले- अभी भी उनको मिस करते हैं बिहार के लोगझारखंड NEET काउंसलिंग में GOAL का शानदार प्रदर्शन, टॉप-3 में दो छात्रों ने बनाई जगह; EWS में स्नेहल झा बनीं स्टेट टॉपरबिहार में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग हुई लेकिन किसी को गोली नहीं लगी: सुप्रीम कोर्ट में सरकार का जवाब, भीड़ में फंसे कांस्टेबल ने हवा में चलाईं 4 गोलियांजमीनी विवाद को लेकर खूनी जंग, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे; वीडियो वायरलपटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर मर्डर का आरोप; शराब पार्टी के दौरान चली गोलियां

बिहार: मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, भजन बजाने के विवाद में मर्डर की आशंका

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक मंदिर के पुजारी की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मंदिर में भजन बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पुजारी को बुरी

बिहार: मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, भजन बजाने के विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक मंदिर के पुजारी की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मंदिर में भजन बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पुजारी को बुरी तरह से घायल कर दिया और बाद में उसकी मौत हो गई हालांकि पुलिस का दावा है कि पुजारी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के असतपुर सतपुरा गांव में स्थित शिव मंदिर की है।


बताया जा रहा है कि सोमवारी को लेकर शिव मंदिर में भजन बजाया जा रहा था, तभी गांव के ही कुछ लोग मंदिर में पहुंचे और भजन को बंद करने का फरमान सुनाया। पुजारी के शिष्य ने साउंड कम कर दिया लेकिन भजन बंद करने से इंकार कर दिया। इसके बाद मंदिर पहुंचे लोग नाराज हो गए और विवाद बढ़ गया। बीच बचाव करने पहुंचे पुजारी शिव नारायण गिरी की बदमाशों ने पिटाई शुरू कर दी और उन्हें तबतक पिटते रहे जबतक कि वे बेहोश नहीं हो गए।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बेहोश पुजारी को उठाने की कोशिश की गई लेकिन वे नहीं उठे। इसके बाद मौके पर डॉक्टर को बुलाया गया लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर गांव के लोगों में काफी आक्रोश है और ग्रामीण बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता