ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिहार: आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, रास्ते से गुजर रही महिला को लगी गोली

NALANDA: नालंदा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। गोलीबारी की इस घटना में वहां से गुजर रही एक महिला को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लि

बिहार: आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, रास्ते से गुजर रही महिला को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। गोलीबारी की इस घटना में वहां से गुजर रही एक महिला को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, पूरा मामला चंडी थाना क्षेत्र के केशौरा गांव का है, जहां एक महिला को गोली मार कर जख़्मी कर दिया गया। घायल महिला उमेश बिंद की पत्नी उषा देवी है। जख़्मी महिला के परिजनों ने बताया की गांव के ही दिलीप और चंद्रमौली के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी।


इस दौरान दोनों पक्ष के द्वारा फायरिंग की वारदात को भी अंजाम दिया गया। इसी दौरान खेत में धान की रोपनी कर वापस घर लौट रही उषा देवी के पैर में एक गोली जा लगी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गई। महिला का इस विवाद से कोई लेना देना नहीं था।


घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए परिजन चंडी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और गोलीबारी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन की बात कही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता