ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार : महिला की हत्या कर डेड बॉडी जलाने की कोशिश : पुलिस ने अधजले शव को उठाया ; ससुराल वाले फरार

BETTIAH : बेतिया में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या करने के बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की। हालांकि ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने जलती

बिहार : महिला की हत्या कर डेड बॉडी जलाने की कोशिश : पुलिस ने अधजले शव को उठाया ; ससुराल वाले फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH : बेतिया में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या करने के बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए उसके शव को जलाने की कोशिश की। हालांकि ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने जलती हुई चिता से महिला के शव को बरामद कर लिया। इस दौरान ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। 


पूरा मामला नौतन थानाक्षेत्र के धुमनगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 का है। जहां एक पैंतीस वर्षीया विवाहिता की ससुराल वालों ने ही हत्या कर दी है। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता को बुझाकर शव को बरामद कर लिया है और साक्ष्य जुटाने में लगी है। 


पहाड़पुर थानाक्षेत्र के नोनेया चौबे टोला गांव निवासी मृतका के भाई शिव शर्मा ने बताया कि उसकी बहन प्रमिला की शादी हिन्दू रिति रिवाज से वर्ष 2007 में धुमनगर के देवनारायण शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा से हुई थी। शनिवार की दोपहर धुमनगर के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उसकी बहन की हत्या कर ससुराल वाले शव जलाने की फ़िराक में हैं। 


सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले धुमनगर के वार्ड नंबर पंद्रह पहुंचे, जहां ससुराल वाले विवाहिता का शव जलाने के बाद घर छोड़कर फरार हो चुके थे। परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा और श्मशान घाट पहुंचकर महिला के जलते शव को चिता से उठा लिया और अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।