ब्रेकिंग
पटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तारपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारबर्थ सर्टिफिकेट बनाने दो साल की देरी पड़ेगी भारी, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर; संसद से नया बिल पासगोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

बिहार: बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर नदी में फेंका

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के किऊल नदी के पंप हाउस के पास नदी किनारे से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना मलयपुर पुलिस

बिहार: बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर नदी में फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र के किऊल नदी के पंप हाउस के पास नदी किनारे से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना मलयपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला की उम्र करीब 27 वर्ष के आसपास है।


बोरे में बंद महिला की शव मिलने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक महिला लाल साड़ी पहनी हुई है। शव को देखने से प्रतीत होता है कि महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद शव का हाथ पैर बांधकर बोरे में बंद कर उसे नदी के किनारे पानी में फेंका गया है। नदी स्नान कर रहे लोगों ने जब बोरे में बंद शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची मलयपुर थाना की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है, पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेका। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता