ब्रेकिंग
सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी

बिहार: महिला और बच्चे का शव एकसाथ मिलने से सनसनी, हत्या कर आहर में फेंकने की आशंका

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां एक महिला और बच्चे शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा ह

बिहार: महिला और बच्चे का शव एकसाथ मिलने से सनसनी, हत्या कर आहर में फेंकने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां एक महिला और बच्चे शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बरूअटा गांव की है।


दरअसल, जमुई के नगर थाना क्षेत्र के बरूअटा गांव स्थित धीरजी आहार में बच्चे और एक महिला का शव लोगों ने देखा। महिला और बच्चे के गले पर चोट के कई निशान भी मिले हैं।बच्चे की उम्र करीब एक वर्ष है और महिला की उम्र 27-28 वर्ष के आसपास होगी। एक साथ दोनों का शव आहार में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से आहर से निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने महिला और बच्चे की हत्या करने के बाद दोनों के शव को आहर में फेंक दिया है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता