ब्रेकिंग
Bihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातम

बिहार: महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पुलिसकर्मी पति पर लगा हत्या का आरोप

SAHARSA: सहरसा में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने उसके चौकीदार पति पर ही दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की संदिग्ध मौत के बाद पर

बिहार: महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पुलिसकर्मी पति पर लगा हत्या का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने उसके चौकीदार पति पर ही दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर सदर थाना पहुंच गए और आरोपी चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र के परमिनिया गांव की है।


मृतक महिला की पहचान परमिनिया गांव निवासी चौकीदार संतोष पासवान की पत्नी चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बताया जाता है कि दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित बद्रीपुर निवासी लक्ष्मीकांत चौधरी की बेटी चांदनी कुमारी की शादी वर्ष 2008 में सोनवर्षा कचहरी ओपी के परमिनिया गांव निवासी चौकीदार संतोष पासवान से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इस बीच चौकीदार और उसके परिवार वाले रुपये और जमीन के लिए महिला को प्रताड़ित करने लगे।


इसी बीच मृतक महिला के परिवार वालों को जानकारी मिली कि एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। महिला के परिवार वाले जब उसे देखने आए तो मृतिका के गले और सिर पर चोट के निशान पाए गए। परिवार वालों का आरोप है कि महिला के पति और ससुराल पक्ष द्वारा गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या की गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता