ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: महावीरी अखाड़े के दौरान युवक की हत्या से हड़कंप, मारपीट के बाद बदमाशों ने चाकू मारकर ले ली जान

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां महावीरी अखाड़ा में एक शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद महावीरी आखाड़ा के मेले में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर

बिहार: महावीरी अखाड़े के दौरान युवक की हत्या से हड़कंप, मारपीट के बाद बदमाशों ने चाकू मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां महावीरी अखाड़ा में एक शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद महावीरी आखाड़ा के मेले में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के जेपी चौक के पास की है।


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तुरहा टोली निवासी रमेश साह का बेटे विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम महावीरी अखाड़ा निकाला गया था। धर्मसभा अखाड़ा नंबर 2 के साथ विकास अपने कुछ साथियों के साथ जेपी चौक पर पहुंची था। इसी दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात खून खराबे तक पहुंच गई।


इसी दौरान मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद आरोपी विकास को पीटते हुए पटेल चौक पर ले गए और धारदार हथियार के उसके ऊपर वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल विकास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा मचाया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें