ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar News: थाने के पास चल रहा था अवैध हथियारों का कारखाना, बिहार STF की टीम ने ऐसे किया खुलासा

Bihar News: बिहार के मधुबनी में एसटीएफ की टीम ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. यह फैक्ट्री थाने से महज कुछ मिटर की दूरी पर संचालित हो रही थी लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। बिहार एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर इसका खुलासा किया है.

Bihar News
थाना के पास हथियारों का कारखाना
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मधुबनी के खुटौना प्रखंड के स्थानीय बाजार और झांझपट्टी गांव में अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। बिहार एसटीएफ ने गुरुवार देर रात फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और खुटौना थाना समेत अन्य थानों की पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर यह कार्रवाई की है।  


पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह अवैध फैक्ट्री मेसर्स किसान इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से कृषि उपकरण मरम्मत केंद्र की आड़ में संचालित हो रही थी। यह फैक्ट्री खुटौना थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर स्थित थी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में निर्माणाधीन हथियार, उपकरण और सामग्रियां बरामद की गईं।  


पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस अवैध कारोबार के तार मुंगेर तक जुड़े हुए हैं, जहां से कुशल कारीगर इस कारोबार में शामिल थे। इन कारीगरों ने बाबूबरही थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में किराए के मकान में रहकर यह कार्य किया।  


खुटौना थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। शनिवार को वरीय पुलिस अधिकारी इस संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।  


इस घटना से खुटौना और झांझपट्टी के लोग स्तब्ध हैं। खुटौना बाजार, जिसे व्यापारिक क्षेत्र के रूप में शांतिपूर्ण माना जाता था, वहां गन फैक्ट्री के खुलासे ने हड़कंप मच गया है। इस घटना ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर जब 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रखंड के दुर्गीपट्टी में प्रगति यात्रा के तहत आने वाले हैं। यह घटना प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल उठाती है।  

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी