ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: लूटपाट के दौरान बदमाशों ने युवक को मारी गोली, कैश और बाइक लेकर हो गए फरार

SIWAN: सीवान में बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को गोली मारने के बाद अपराधी उसकी बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपए लूटकर फरार ह

बिहार: लूटपाट के दौरान बदमाशों ने युवक को मारी गोली, कैश और बाइक लेकर हो गए फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: सीवान में बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को गोली मारने के बाद अपराधी उसकी बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पीड़ित शख्स एक गराज में काम करता है और किसी ग्राहक की बाइक लेकर घर लौट रहा था। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार के पास की है। 


बताया जा रहा है कि महरौली निवासी नसरुद्दीन शुक्रवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसका रास्ता रोक दिया और उससे लूटपाट की कोशिश करने लगे। जब नसरुद्दीन ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी और उसकी बाइक, पांच हजार रुपए और मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नसरुद्दीन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। नसरुद्दीन ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें