ब्रेकिंग
सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी

बिहार: पिछले 15 दिनों से लापता डाककर्मी का नदी से मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बीते 6 अक्टूबर से लापता पोस्टल असिस्टेंट का शव नदी में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान उसके कपड़ों से की गई है। शव मिलने की जानकारी म

बिहार: पिछले 15 दिनों से लापता डाककर्मी का नदी से मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बीते 6 अक्टूबर से लापता पोस्टल असिस्टेंट का शव नदी में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान उसके कपड़ों से की गई है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मृतक की पहचान सहरसा में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर तैनात अभिनव विकास के रूप में हुई है। अभिनव पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के बेली रोड का रहने वाला था और बीते 6 अक्टूबर को पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र स्थित मंझली चौक के पास स्थित किराये के मकान से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। इसके बाद से परिजन अभिनव को तलाश कर रहे थे।


लापता अभिनव का शव नगर थाना क्षेत्र के कोसी नदी के पश्चिमी तट पर जलकुंभी के बीच पानी से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभिनव विकास की दोस्ती एक बिजली मिस्त्री से थी। अभिनव के लापता होने के बाद से वह भी लापता बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


बिहार: पिछले 15 दिनों से लापता डाककर्मी का नदी से मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका