ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

बिहार : ड्यूटी पर तैनात दारोगा की मौत, हार्ट अटैक आने से गई जान

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ड्यूटी पर तैनात ASI की अचानक से मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि ASI को हार्ट अटैक आया था. आनन फानन में उन्हें अस्

बिहार : ड्यूटी पर तैनात दारोगा की मौत, हार्ट अटैक आने से गई जान
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ड्यूटी पर तैनात ASI की अचानक से मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि ASI को हार्ट अटैक आया था. आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


घटना सीवान जिले की है. मिली जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने से जिले के एक एएसआई की मौत हो गयी. एएसआई नवादा जिले के बरबीघा निवासी श्यामदेव प्रसाद थे. श्यामदेव प्रसाद पिछले एक साल से नगर थाने में पदस्थापित थे. रोज की तरह उनकी ड्यूटी लगी थी. स्टेशन रोड में पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी, जिसकी सूचना उन्होंने अपने सहकर्मियों को दी. 


बाद में उन्हें पास के ही एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर तबीयत बिगड़ते देख बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें पटना रेफर कर दिया. लेकिन, कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गयी. 


इधर एएसआई की मौत की खबर पूरे पुलिस महकमे में फैल गयी. जानकारी मिलते ही एसपी अभिनव कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और पुलिस अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. एएसआई की मौत से जिला पुलिस महकमे में शोक की लहर है. 

टैग्स