ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

समस्तीपुर में आशिक का मर्डर, गर्लफ्रेंड के घरवालों ने काट दिया

SAMASTIPUR : जिले के रोसड़ा में प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी की हत्या कर दी है. प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. आखिरकार लड़की के घरवालों ने

समस्तीपुर में आशिक का मर्डर, गर्लफ्रेंड के घरवालों ने काट दिया
First Bihar
3 मिनट

SAMASTIPUR :  जिले के रोसड़ा में प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी की हत्या कर दी है. प्रेम प्रसंग को लेकर दो परिवारों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था. आखिरकार लड़की के घरवालों ने बेरहमी से लड़के की जान ले ली. उन्होंने किसी धारदार हथियार से लड़के का गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां बालापुर गांव में प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रुदल दास का अपने पड़ोस की दूसरी जाति की एक लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी लड़की के परिवारवालों को मिलने पर कई बार गांव में पंचायत भी हुई और प्रेमी रुदल दास को लड़की से नही मिलने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. लेकिन दोनों फिर भी छुपछुप कर मिलते रहे. 


बुधवार की अहले सुबह रुदल दास घर के बाहर पेशाब के लिए निकला ही था कि पहले से घात लगाए लड़की के घरवाले उसे पकड़कर घसीटते हुए अपने घर के अंदर ले गए. रुदल के शोर मचाने पर उसकी माँ भी उसे बचाने के लिए दौड़ी लेकिन उसे धक्का देकर गिरा दिया गया और रुदल को तेज हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और चोर-चोर का हल्ला करते हुए पुलिस को भी फोन कर दिया. 


बताया जा रहा है कि हत्या के बीच धर पकड़ में लड़की की मां का एक पैर भी कट गया है. उसे भी गम्भीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया है. प्रेमिका के घरवालों ने पुलिस को यह बताया कि रुदल दास चोरी की नीयत से घर में घुसा था, जिसे पकड़े जाने पर उसने ही लड़की की मां पर हमला कर दिया. जिसके कारण उसका पैर कट गया. इधर प्रेमी के घरवाले ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता