ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार: बहू ने ससुर को पटक-पटक कर मारा, मामला जानकार हैरान हो जायेंगे आप

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक बहू ने बड़ी बेरहमी से अपने ससुर की पिटाई की है. आरोपी बहू ने ससुर को पटक-पटक कर मारा है. महिला ने

बिहार: बहू ने ससुर को पटक-पटक कर मारा, मामला जानकार हैरान हो जायेंगे आप
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक बहू ने बड़ी बेरहमी से अपने ससुर की पिटाई की है. आरोपी बहू ने ससुर को पटक-पटक कर मारा है. महिला ने अपने ससुर का सिर भी फोड़ दिया है. जिसके कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया है. उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला सहरसा जिले के बिहरा थाना इलाके का है. यहां पुरीख पंचायत के तुनियाही गांव में आपसी विवाद को लेकर एक बहू ने अपने ससुर को बेरहमी से पीट दिया. लाठी-डंडे से वार कर महिला ने ससुर का सिर भी फोड़ दिया. पीड़ित की पहचान पीड़ित तुनियाही गांव के रहने वाले अब्दुल मजीद के रूप में की गई है.


जख्मी अब्दुल मजीद ने बिहरा पुलिस को बताया कि घर में आपसी विवाद हुआ था. इस दौरान पोता मो. शमशेर मारपीट करने लगा. मारपीट के दौरान बहू भी आ गई और वो भी पटक-पटक कर मारने लगी. बहू ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा और मार कर सिर फोड़ दी. पीड़ित ससुर ने बताया कि उसका बीटा सऊदी गया है लेकिन बहु और पोते छोटी-छोटी को लेकर गालीगलौज और मारपीट करते हैं. 


पीड़ित अब्दुल मजीद ने बिहरा थाना की पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. जख्मी का ईलाज पंचगछिया अस्पताल में किया जा रहा है. बिहरा पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता