ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

पटना में गुंडाराज: लॉकडाउन में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, बीच रोड पर पिस्टल भिड़ाकर रुपये ले भागे 'अनलॉक' अपराधी

PATNA : बिहार में कोरोना को लेकर लॉकडाउन लागू है. पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम को मैदान में उतारा गया है. लेकिन इस बीच पटना में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लूट

पटना में गुंडाराज: लॉकडाउन में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, बीच रोड पर पिस्टल भिड़ाकर रुपये ले भागे 'अनलॉक' अपराधी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना को लेकर लॉकडाउन लागू है. पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम को मैदान में उतारा गया है. लेकिन इस बीच पटना में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. लॉकडाउन में 'अनलॉक' अपराधी दुकानदार को गन पॉइंट पर लेकर 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं.


वारदात राजधानी के पटना सिटी इलाके की है, जहां मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट रोड में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ बदमाश एक दुकानदार को गन पॉइंट पर लेकर 5 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. राजधानी के पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है.

पटना में गुंडाराज: लॉकडाउन में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, बीच रोड पर पिस्टल भिड़ाकर रुपये ले भागे 'अनलॉक' अपराधी


पीड़ित दुकानदार अमरदिप कुमार ने बताया कि तीन बाइक पर 4 की संख्या में अपराधी थे. अपराधियों के पास हथियार थे. दुकान से लौटने के समय बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया. जब वह बाइक से आ रहे थे तब बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी फिर बाकि के बदमाश पीछे से आये और उन्होंने हथियार भिड़ा दिया. 


पटना में गुंडाराज: लॉकडाउन में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, बीच रोड पर पिस्टल भिड़ाकर रुपये ले भागे 'अनलॉक' अपराधी


दुकानदार अमरदिप कुमार ने आगे बताया कि उसके पास झोला था, जिसमें तक़रीबन 5 से 6 लाख रुपये थे. हिसाब-कितम के अन्य कागजात भी थे. अपराधी उसे ले भागे हैं. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है. पता लगाया जा रहा है कि अपराधी किस दिशा में भागे हैं.


पटना में गुंडाराज: लॉकडाउन में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, बीच रोड पर पिस्टल भिड़ाकर रुपये ले भागे 'अनलॉक' अपराधी

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता