ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

पटना में दिनदहाड़े मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. राजधानी पटना में भी अपराध चरम पर है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना के बख्तियारपुर से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक श

पटना में दिनदहाड़े मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. राजधानी पटना में भी अपराध चरम पर है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना के बख्तियारपुर से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शख्स का मर्डर कर दिया है. इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पटना जिले के बाढ़ इलाके की है, जहां बख्तियारपुर रेल थाना अंतर्गत चंपापुर रेलवे हॉल्ट के पास बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है, वह मजदूर है. चंपापुर रेलवे हॉल्ट के पास ही उसकी डेड बॉडी बरामद की गई है. बख्तियारपुर रेल पुलिस ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल में लाया गया है.


पटना पुलिस के मुताबिक यह घटना कैसे हुई है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता