ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

CM के गृह जिले में शराब की 'फैक्ट्री' का खुलासा, 2614 बोतल के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

NALANDA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी शराब के धंधेबाज धड़ल्ले से शराब की बिक्री कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में पुलिस ने

CM के गृह जिले में शराब की 'फैक्ट्री' का खुलासा, 2614 बोतल के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी शराब के धंधेबाज धड़ल्ले से शराब की बिक्री कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में पुलिस ने कपड़ा की फैक्ट्री में शराब के गोदाम का खुलासा किया है. भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त करते हुए पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है.


होली के पहले शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिले के एसपी को कड़ी निर्देश जारी कर रखा है. जिसके बाद से पुलिस सक्रिय है दिख रही है. शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू रखने के लिए सभी थानों में मद्य निषेध पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. नालंदा जिले के दीपनगर थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कपड़ा फैक्ट्री से 2614 बोतल विदेशी शराब के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया.


बिहारशरीफ सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने  बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार स्थित सृजन कोल्ड स्टोरेज के समीप गोरेलाल महतो उर्फ सीताराम सिंह के मकान में संचालित कृष्णा हॉजरी रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में छापामारी करते हुए 2614 बोतल पंजाब और हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद किया. 3 मोबाइल फोन, बैंक खाता, दो आधार कार्ड और दो पैन कार्ड के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने शराब बरामदगी के बाद मकान को सील करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 


गिरफ्तार अभियुक्त शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिया चक गांव निवासी गोरेलाल महतो उर्फ सीताराम सिंह और इसकी पत्नी सुलेखा कुमारी है, जो दीपनगर में दो मंजिला मकान बनाकर कृष्णा हॉजरी रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री संचालित करते थे. इसी की आड़ में दोनों अवैध शराब का कारोबार भी कर रहे थे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता