ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : महिला प्रोफेसर के प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, शादी नहीं करने पर वायरल करने की दे रहा धमकी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक शख्स महिला प्रोफेसर का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है. महिला प्रोफेसर के ऊप

बिहार : महिला प्रोफेसर के प्रेमी ने बनाया अश्लील वीडियो, शादी नहीं करने पर वायरल करने की दे रहा धमकी
First Bihar
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक शख्स महिला प्रोफेसर का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है. महिला प्रोफेसर के ऊपर शादी का दबाव बनाकर आरोपी युवक उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है. मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां शहर के एक कॉलेज में पढ़ाने वाली महिला प्रोफेसर ने अपने प्रेमी के ऊपर अश्लील वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला प्रोफेसर यूपी के वाराणसी की रहने वाली बताई जा रही है, जिसका एक बच्चा भी है. महिला प्रोफेसर का कहना है कि साल 2012 में मुंबई के एक कारोबारी से उनकी शादी हुई थी. ससुरालवालों के रवैये से वह डिप्रेशन में चली गई थीं. इस बीच जब वह गर्भवती हो गईं तो अपने पिता के साथ वाराणसी चली आईं. इसके बाद एक बेटे को जन्म दिया. 


पीड़ित महिला प्रोफेसर का कहना है कि जब वह वाराणसी चली आई थीं तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पीएचडी की पढ़ाई शुरू की. बीएचयू में पढ़ने के दौरान ही उनकी मुलाकात एक युवक से हुई. जिसे वह अपना दिल दे बैठीं. उस प्रेम जाल में फंसाकर आपत्तिजनक तस्वीर  और वीडियो बना लिया. फिर उसने इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये भी ऐंठ लिए. 


इस मामले को लेकर पीड़ित महिला प्रोफेसर ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला ने पटना के फुलवारी के रहने वाले सैयद बाबर इमाम को आरोपी बनाया है. महिला प्रोफेसर का कहना है कि आरोपी सैयद बाबर इमाम शादी करने का दबाव बना रहा है. शादी नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दे रहा है. इस मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें